30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंतजार खत्म: अगर ऐसा है तो आपको ही मिलेगा ये फ्री स्मार्टफोन, नहीं तो करे ये काम

तर्गत स्मार्टफोन धारकों को यह सुविधा पहले छह महीने तक ही मुफ्त मिलेगी

2 min read
Google source verification
chhattisgarh news

रायपुर . छत्तीसगढ़ सरकार संचार क्रांति योजना के तहत प्रदेशभर के 45 लाख लोगों को स्मार्टफोन बांटने जा रही है। स्मार्टफोन के साथ आपको 6 माह तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बजट पेश करते हुए सूचना क्रांति के तहत प्रदेश 45 लाख लोगों को मुफ्त स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत स्मार्टफोन धारकों को यह सुविधा पहले छह महीने तक ही मुफ्त मिलेगी।

प्रदेश के 45 लाख परिवारों को सरकारी स्मार्टफोन का वितरण मई महीने से शुरू होगा। यह वितरण सितम्बर 2018 तक होना है। मतलब इस वर्ष नवम्बर से अगले वर्ष मार्च तक लोगों को एक जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 मिनट की कॉलिंग मुफ्त में उपलब्ध होगी। जिस मोबाइल सेवा प्रदाता रिलायंस जियो से सरकार यह सुविधा ले रही है, उसे इसके लिए 30 रुपया प्रति महीने की दर से भुगतान करेगी।

सिर्फ इन्हें मिलेगा मोबाइल फोन
- सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चिन्हित ग्रामीण परिवार की महिला प्रमुख व अन्य महिला
- नगरीय विकास विभाग की परिभाषा अनुसार चिन्हित शहरी गरीब परिवार की महिला प्रमुख व अन्य महिला
- तकनीकी एवं गैर तकनीकी कॉलेज के विद्यार्थियों को
- जिन परिवार में महिला सदस्य नहीं है, वहां पुरुषों को

गरीबों और कॉलेज के विद्यार्थियों को दिया जाना है मोबाइल
- 50.8 लाख मोबाइल का वितरण पहले चरण में
- 40.1 लाख मोबाइल का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में
- 5.6 लाख शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों को
- 5.1 लाख मोबाइल तकनीकी और गैर तकनीकी कॉलेज के विद्यार्थियों को
- 4.8 लाख मोबाइल का वितरण दूसरे चरण में

यह है योजना का उद्देश्य

- मेाबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास
- मोबाइल के उपयोग से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने
- मोबाइल के उपयोग से जेंडर सशक्तिकरण का कार्य करना
- डिजिटल भुगतान और पहुंच के माध्यम से वित्तीय समावेश एवं बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना
- सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन सेवा उपलब्ध करवाना
- जन-धन, आधार और स्मार्ट फोन के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जोडऩा