23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Modi Cabinet 3.0: कांग्रेस PCC चीफ बोले – बैसाखी पर टिकी लंगड़ी सरकार, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव

Modi Cabinet 3.0: कांग्रेस PCC चीफ बोले – बैसाखी पर टिकी लंगड़ी सरकार, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव

Modi Cabinet 3.0: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, यह लंगड़ी सरकार है जो बैसाखी पर टिकी है। जैसे स्वार्थ टकराना शुरू होगा यह सरकार बिखर जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 10 Jun 2024, 12:03 PM IST

Modi Cabinet 3.0

Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरी बार गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, यह लंगड़ी सरकार है जो बैसाखी पर टिकी है। जैसे स्वार्थ टकराना शुरू होगा यह सरकार बिखर जाएगी। यह तय है की यह सरकार पांच साल नहीं चलेगी। देश को एक और मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet 3.0: मैं तोखन साहू ईश्वर की शपथ लेता हूं… जानिए पंच से केंद्रीय राज्यमंत्री बनने तक का सफर

Modi Cabinet 3.0: बहुत जल्दी टूटेगा गठबंधन

बैज ने कहा, नीतिश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के साथ मोदी और शाह के अहम का टकराना कोई नई बात नहीं है। नीतिश कुमार पहले भी दो बार एनडीए से नाता तोड़ चुके हैं। चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच पर बैठने के लिए कैसा व्यवहार हुआ था सोशल मीडिया में पूरे देश ने देखा था। नीतिश कुमार और नायडू के बारे में भाजपा नेताओं विशेष कर मोदी और शाह की सार्वजनिक टिप्पणियां आज भी लोगों को याद है। यह अवसरवादी गठबंधन है जो बहुत जल्दी टूटेगा।