31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी कम हुई बारिश, इन जिलों में स्थिति बेहद खराब, जुलाई से उम्मीद

Monsoon 2024: पिछले 10 साल का ट्रेंड तो यही बताता है। पिछले साल जुलाई में 184 मिमी बारिश हुई थी, जो पिछले 10 साल में तीसरी सर्वाधिक बारिश है। मानसून सक्रिय होने के बाद पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Jul 2024, 12:19 PM IST

monsoon 2024

Monsoon 2024: प्रदेश में जुलाई में अच्छी बारिश होने का ट्रेंड रहा है। पिछले 10 साल का ट्रेंड तो यही बताता है। पिछले साल जुलाई में 184 मिमी बारिश हुई थी, जो पिछले 10 साल में तीसरी सर्वाधिक बारिश है। मानसून सक्रिय होने के बाद पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होगी।

एक-दो स्थान पर भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा तो होगी, लेकिन कुछ कम होगी। प्रदेश में अभी सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 156 मिमी पानी बरस गया है। वास्तव में 205 मिमी बारिश हो जानी थी। वहीं रायपुर में 14 फीसदी कम पानी गिरा है। अभी तक 150 मिमी पानी बरस चुका है। जबकि सामान्य बारिश 175 मिमी है। मौसम विभाग 19 फीसदी तक कम बारिश को सामान्य मानता है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: प्रदेश में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, अगले 72 घंटों तक होगी झमाझम बारिश…Yellow अलर्ट जारी

Monsoon 2024: यहां हुई अच्छी बारिश

इसलिए अभी रायपुर जिले में सामान्य बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के दुलदुला में 90 मिमी से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। इसी तरह कोटा, रतनपुर व बेलगहना में 80, कटघोरा व कापू में 70, पाली व दर्री में 60 मिमी पानी गिरा।

Monsoon 2024: बारिश से फ्लाइटों में यात्रियों की संख्या में गिरावट

बारिश का मौसम शुरू होते ही पिछले 20 दिनों से अधिकांश फ्लाइटों के विलंब से आने का सिलसिला चल रहा है। दिल्ली में हुए हादसे के बाद वहां से फ्लाइटे सर्वाधिक प्रभावित हुए है। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलुरू और इंदौर के साथ ही अन्य फ्लाइटे 25 मिनट से लेकर 2 घंटे विलंब से रायपुर आ रही है। वहीं हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आई है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 30 जून तक 698 फ्लाइटों में 99871 यात्रियों का आवागमन हुआ। जबकि 1 से 15 जून तक 686 उड़ानों में 1 लाख 2125 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इसमें औसतन पिछले 15 दिनों में 2200 से ज्यादा यात्रियों की कमी आई है।

मानसूनी सीजन को देखते हुए रोजाना औसतन 46 फ्लाइटों के जरिए 6600 यात्रियों का आवागमन हो रहा है। जबकि समर सीजन में यात्रियों की संख्या 7000 हवाई यात्री सफर कर रहे थे। बताया जाता है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम होने के कारण यात्रियों को आसानी से हवाई टिकटें मिल रही है। वहीं किराए में कमी आई है।