इन इलाकों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। दुर्ग संभाग में मौसम शुष्क रहा। मंगलवार- बुधवार की रात सोनहट में 9 सेमी, कोंटा, सुकमा,लोहंडीगुडा में दो सेमी बारिश हुई, जबकि बस्तर, डभरा, बसाना, राजिम में एक-एक सेमी बारिश दर्ज की गई।