23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / बड़ी खबर: मंत्रालय में अटैच 200 से अधिक कर्मचारी हटाए जाएंगे! GAD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट… जानें वजह?

बड़ी खबर: मंत्रालय में अटैच 200 से अधिक कर्मचारी हटाए जाएंगे! GAD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट… जानें वजह?

CG Mantralya: मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग की बिना जानकारी के अटैच अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे। सामान्य विभाग ने विभागों से ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Jun 2025, 8:24 AM IST

Ministry Staff Transfer

महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Mantralya: मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग की बिना जानकारी के अटैच अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे। सामान्य विभाग ने विभागों से ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। इस संबंध में जीएडी के अंडर सेक्रेटरी ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। बताया जाता है कि मंत्रालय के विभिन्न विभागों को मिलाकर 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सामान्य प्रशासन विभाग की बिना जानकारी के अटैच हैं।

10-10 साल से अटैचमेंट

बताया जाता है कि मंत्रालय में तीन-चार विभाग ऐसे हैं, जहां 10-10 साल से अटैचमेंट है। इसकी सामान्य प्रशासन विभाग को भी जानकारी नहीं है। विभाग के संज्ञान में आने के बाद ही सभी विभागों को पत्र लिखकर अटैचमेंट अधिकारियों की सूची तीन दिन के भीतर मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग कार्रवाई की जाएगी। जरूरत होने पर ही कुछ अधिकारियों को रखा जा सकता है। बाकी अधिकारियों को उनके मूल विभाग में भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़े: CG Police Promotion 2025: बड़ी खुशखबरी! 50 से ज्यादा पुलिस अफसरों का हुआ प्रमोशन, 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, तो… देखें List

विभागों में बैठने की जगह कम पड़ रही, तब पता चला

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, विभागों में बड़ी संख्या में अधिकारियों के अटैचमेंट होने से अधिकारियों के बैठने की जगह कम पड़ने लगी है। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग तक पहुंची तो पता चला कि विभागों ने अधिकारियों को अटैच किया है, इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को नहीं दी है। वहीं, इस मामले को लेकर मंत्रालयीन कर्मचारी संघ भी सामान्य प्रशासन विभाग से इसकी शिकायत की थी। तब सामान्य प्रशासन विभाग एक्शन में आया।