1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर बनवाने और दुकान खोलने वालों को नगर निगम नहीं दे रहा परमिशन, ये है वजह

निगम के जोन कार्यालयों संपत्तिकर जमा करने वालों की रसीद नहीं काटी जा रही है

2 min read
Google source verification
cg news

घर बनवाने और दुकान खोलने वालों को नगर निगम नहीं दे रहा परमिशन, ये है वजह

रायपुर. राजधानी में जोन कार्यालयों संपत्तिकर जमा करने वालों की रसीद नहीं काटी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2018-19 को शुरू हुए ढाई महीने हो गए हैं, लेकिन निगम के जोन कार्यालयों संपत्तिकर जमा करने वालों की रसीद नहीं काटी जा रही है।इससे भवन अनुज्ञा, गुमास्ता और नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों को जोन कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

जोनों के मोहर्रिर वार्डों से जीआईएस सर्वे की डिमांड नहीं आने की बात कहकर रसीद काटने से इंकार किया जा रहा है। एेसे में न तो अपने घर बनाने के लिए भवन अनुज्ञा की अनुमति के लिए आवेदन कर पा रहे है। साथ ही जिन लोगों को रोजगार के लिए दुकान खोलनी हैं, वे गुमास्ता के अभाव में दुकान नहीं खोल पा रहे है।

रायपुर नगर निगम में आयुक्त, रजत बंसल ने बताया जीआईएस सर्वे का डिमांड जारी कर दिया गया है। जोन कार्यालयों को अब संपत्तिकर की रसीद काटने के निर्देश दिए गए है। चार-पांच दिन पहले तक रसीद नहीं काटी जा रही है। अब संपत्तिकर ऑन लाइन जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।

43 वार्डों में सर्वे पूरा, डोर-टू-डोर कर रहे त्रुटि सुधार ।

उसी समय मकान मालिक को नए संपत्तिकर के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही यदि किसी प्रकार की त्रुटि संबंधित संबंधित मकान मालिक को लगती है, तो मौके पर ही दुरुस्त की जा रही है। इस कारण अभी जोनों में संपत्तिकर की रसीद नहीं काटी जा रही है।

इसके अलावा जोन कार्यालयों में भी सर्वे की सूची रखी गई, जिसे देखकर लोग दावा-आपत्ति कर सकते हैं। शांति नगर में जीआईएस सर्वे में हुई भारी गड़बड़ी को भी मकान मालिकों के विरोध के बाद दुरुस्त कर ली गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार 43 वार्डों की दावा-आपत्ति के साथ जोन कार्यालयों को डिमांड जारी कर दी गई है। इन वार्डों की संपत्तिकर की रसीद काटी जा रही है।

ये भी पढ़ें

image