Nagar Nigam Election 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में निकाय चुनाव में हर निकाय में सत्ता पर काबिज होने के लिए दोनों ही पार्टियों भाजपा-कांग्रेस द्वारा जमीन स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। प्रदेश भाजपा तो संगठन स्तर पर इसकी तैयारी कर रही है। संगठन ने साय सरकार के मंत्रियों-विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में समय गुजारने को कहा गया है, ताकि निकाय चुनाव की सियासी जमीन तैयार करने में कांग्रेस को ज्यादा मौका न मिले।