26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: स्कूल से घर लौट रही 9वीं क्लास की छात्रा को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

स्कूल से घर लौट रही 9वीं क्लास की छात्रा को कार ने कुचला, हालत गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 6 Sep 2018, 8:43 PM IST

CG News

हादसा: स्कूल से घर लौट रही 9वीं क्लास की छात्रा को कार ने कुचला, हालत गंभीर

रायपुर. राजधानी के सुंदर नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 9वीं क्लास की छात्रा को ठोकर मारकर फरार हो गया। नैनो कार की टक्कर से छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट आई हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल टीचर ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना आजाद चौक पुलिस ने आरोपी कार चालक रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुशालपुर निवासी पायल देवांगन 9वीं क्लास की छात्रा है। वह अश्वनी नगर स्थित बिंदा बाई सोनकर स्कूल पढ़ाई करती है। मंगलवार शाम को स्कूल से घर लौटते समय स्पीड से आ रही टाटा नौनो क्रमांक सीजी 08 जी 3630 ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पायल को अपनी चपेट में ले लिया। कार की ठोकर से पायल के सिर और बांये पैर में चोटें आई हैं।

कार चालक करण नगर निवासी रिटायर्ड अधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा छात्रा को ठोकर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सड़क पर छात्रा को तड़पता देख लोगों ने स्कूल प्रींसीपल को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पायल को डंगरिया स्थित श्रीराम हास्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल पायल की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पंडरी स्थित मित्तल हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां अभी भी छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पायल के फूफा राजकुमार देवांगन ने आरोपी चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कार चालक शासकीय अधिकारी है और रिटायर्ड है।

पायल अपने फूंका के घर रहकर करती है पढ़ाई
राजकुमार देवांगन ने बताया कि पायल के पिता बसंत देवागंन बिलासपुर में रहते है। पायल यहां 2 साल से रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। पायल के पिता टाइस्स मिस्त्री है।

लापरवाही पूर्वक रिटायर्ड अधिकारी ने छात्रा को मारी टक्कर


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रिटायर्ड अधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा लापरवाही पूर्वक कार चला रहा था। वहीं, एकाएक पायल को सामने देख हड़बड़ा गया। इसके बाद बच्ची को टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर देख लिया।

अक्सर होती रहती है छिटपुट घटनाएं


अश्वनी नगर स्थित बिंदा बाई सोनकर स्कूल महादेव घाट के मुख्य रोड़ पर स्थित है। सुबह हो या शाम बच्चों के क्लास लगने व छूटने के दौरान चालकों की लापरवाही के चलते छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती है। मंगलवार शाम को ऐसा ही हुआ। आरोपी चालक कार को कंट्रोल नहीं कर पाया छात्रा को ठोकर मारकर फरार हो गया। लगातार वारदात के बाद पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किया है।