
सतनामी समाज ने दी आदरांजलि
Chhattisgarh News: रायपुर। आरडीए के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह मंडल की 11 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग शामिल हुए। न्यू राजेंद्र नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते स्व. मंडल के योगदान को याद किया।
इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि अनेक पदों पर रहते हुए स्व. मंडल ने समाज विकास में अमूल्य योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके साथ बिताए दिनों को समाज के साथ साझा किया। आयोजन समिति के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि समाज स्व. मंडल को लौहपुरुष के रूप में याद करता है। उनके अधूरे सामाजिक (cg news) विकास के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक शर्मा ने कहा कि स्व. मंडल का संपूर्ण जीवन उनके त्याग व नेतृत्व क्षमता से सदैव समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
अध्यक्षता राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष केपी. खण्डे ने करते हुए कहा कि शहर के विकास में स्व. मंडल का विशेष योगदान रहा है। राजधानी की शान नगर घड़ी, बस स्टैंड, कपड़ा मार्केट, बेरोजगार नवयुवकों के लिए दुकानें , देवेन्द्र नगर (raipur news) में गरीबों के लिए सस्ता मकान उपलब्ध कराना यादगार रहेगा। श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा में अकादमी के महासचिव डा. जे.आर. सोनी, डी.एस. पात्रे, सुंदर लहरे, सुंदरलाल जोगी, एल.एल. कोसले, एस.के. सोनवानी, चेतन चंदेल सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल थे।
Updated on:
8 Jun 2023, 11:35 AM IST
Published on:
8 Jun 2023, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.