19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण के स्टूडेंट्स ने कहा- बस्तर के विकास में मैनपॉवर की कमी और स्थानीय बोली बाधा

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण के स्टूडेंट्स ने कहा- बस्तर के विकास में मैनपॉवर की कमी और स्थानीय बोली बाधा

बस्तर मे सरकारी संस्थानों में मैन पॉवर की कमी और स्थानीय बोली का प्रभाव बाधा के रूप में सामने आ रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:05 AM IST

National Security Jagran Forum

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण के स्टूडेंट्स ने कहा- बस्तर के विकास में मैनपॉवर की कमी और स्थानीय बोली बाधा

रायपुर. राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच से जुड़े छात्रों ने बस्तर भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई गई। बस्तर में रहने वालों और वहां तैनात फोर्स के बारे में जानकारी ली गई। छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि माओवादी दहशत के बीच बस्तर में रहने वालों में विकास की ललक दिनोंदिन बढ़ रही है, लेकिन इसमें सरकारी संस्थानों में मैन पॉवर की कमी और स्थानीय बोली का प्रभाव बाधा के रूप में सामने आ रही है।

इससे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं का पूरा लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी बड़ी वजह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षाविदों को स्थानीय बोली की जानकारी न होना। इस कारण स्थानीय लोगों से बेहतर संवाद नहीं हो पाता है, जिससे उनकों शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी पूरा नहीं मिल पाता है। उल्लेखनीय है कि मंच आंतरिक सुरक्षा के विषयों पर कार्य करता है।

आंतरिक सुरक्षा में खुलकर करें मदद
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गोलोक बिहारी राय और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भट्ट ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थानों में मैन पॉवर की कमी हैं। लेकिन जहां पर अधिकारी और कर्मचारी पदस्थ हैं, वहां बेहतर काम किया जा रहा है। स्थानीय लोग गंभीर बीमारी से बचने पारंपरिक उपचार पद्धति के बजाय आधुनिक एलोपैथिक उपचार में भरोसा करने लगे हैं।

आस्था जैसे शैक्षणिक संस्थानें अच्छा काम कर रही हैं। स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ी है, लेकिन ड्रॉप आउट भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कई संगठन एेसे हैं, जो बेखौफ होकर सुदूर इलाकों में अपना कार्य कर रहे हैं। उन संगठनों को भी आंतरिक सुरक्षा के लिए खुलकर मदद करने सामने आना चाहिए।

पांच जिलों का किया अध्ययन
मंच के अध्ययन दल में जेएनयू, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामियामिलिया यूनिवर्सिटी, डा.़ बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आदि संस्थानों के शोध छात्र शामिल थे। छात्रों ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर का भ्रमण किया।

इस दौरान स्थानीय लोगों, फोर्स में तैनात जवान, अधिकारियों, शिक्षकों और चिकित्सकों से चर्चा की। शिक्षा बेहतर बनाने के लिए १२वीं उत्तीर्ण करने वाले स्थानीय युवक-युवतियों को प्रशिक्षित करके उन्हें अवसर दिया जाए। टेलीमेडिसीन के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए।