8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG 2024: नीट क्वालीफाई करने वाले 22300, सबको डर – काउन्सलिंग होगा या फिर देनी होगी परीक्षा

NEET UG 2024: नीट यूजी में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच बिहार में शुरू हो गई है। ये जांच शुरू होते ही री-नीट होने वाले व काउंसलिंग स्थगित होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Jun 2024, 7:51 AM IST

NEET UG 2024

NEET UG 2024: नीट यूजी में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच बिहार में शुरू हो गई है। ये जांच शुरू होते ही री-नीट होने वाले व काउंसलिंग स्थगित होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है कि 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई है। इस दिन नीट यूजी के बारे में फैसला हो सकता है। कोर्ट ने पहले ही काउंसलिंग रद्द करने से इनकार कर दिया है। प्रदेश के 22,300 से ज्यादा नीट क्वालिफाइड छात्र काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश में नीट यूजी दंतेवाड़ा व बालोद में दोबारा हुई। इसमें 602 में 290 छात्र ही शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वालों का प्रतिशत 48.17 फीसदी है। ये वहीं छात्र हैं, जिन्होंने 5 मई को नीट दी थी, लेकिन विवादों के कारण उन्हें एनटीए ने बोनस नंबर दिया था। बालोद में 45 मिनट बाद सही परचा दिया गया। जबकि दंतेवाड़ा में हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी मीडियम का परचा बांट दिया गया था।

देशभर में 1563 छात्र री-नीट में शामिल हुए। प्रदेश में एमबीबीएस की 1910 व बीडीएस की 600 सीटों के लिए 6 जुलाई से काउंसलिंग प्रस्तावित है। आशंका है कि इसमें देरी तय है। री-नीट का रिजल्ट 30 जून या इससे पहले आने की संभावना है। काउंसलिंग दिल्ली से कॉमन होगी या नहीं, यह भी तय नहीं है। ऐसा नहीं होने पर पहले की तरह काउंसलिंग चिकित्सा शिक्षा विभाग कराएगा।

यह भी पढ़े: NEET UG Re-Exam: नीट पर से छात्रों का उठा भरोसा, री-टेस्ट में नहीं दिखाई रुची, केवल 48 फीसदी छात्र आए

NEET UG 2024: नेहरू मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 146 सीटें

प्रदेश में पीजी की सबसे ज्यादा सीट नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में 146 है। हालांकि यहां 150 सीटें हैं, लेकिन मेडिसिन व जनरल सर्जरी में 2-2 सीटें कम हो गई हैं। ये केवल इस साल के लिए है। पर्याप्त फैकल्टी खासकर सीनियर रेसीडेंट, ओपीडी में मरीजों की संया व सर्जरी की संया बढ़ने से ये सीटें वापस मिल सकती हैं। बिलासपुर में 53, जगदलपुर में 10, राजनांदगांव में 11, अंबिकापुर में 43, रायगढ़ में 24 सीटें हैं। वहीं तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में 169 सीटें हैं।

NEET UG 2024: नीट पीजी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बड़ा झटका

दूसरी ओर, विवादों के बीच 23 जून को नीट पीजी निरस्त हो गई है। इसमें प्रदेश के करीब 3 हजार एमबीबीएस पास छात्र शामिल होने वाले थे। अचानक परीक्षा निरस्त होने से तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ा झटका लगा है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। प्रदेश की 456 पोस्ट ग्रेजुएट सीटों यानी एमडी-एमएस के लिए नीट पीजी होगी। परीक्षा कप्यूट मॉड पर होगी।

प्रदेश में रायपुर के अलावा बिलासपुर व दुर्ग में सेंटर बनाया गया है। नेहरू मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाई गई है। नीट पीजी का आयोजन (NEET UG 2024) नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) कर रहा है। विवादों के बीच एनटीए ने यूजीसी नेट व सीएसआईआर यूजीसी नेट रद्द कर दिया है।

NEET UG 2024: इन्फोग्राफिक से समझे

छत्तीसगढ़ में NEET UG 2024 के लिए मुख्य आंकड़ें प्रदर्शित करने वाला एक इन्फोग्राफिक यहां दिया गया है। इसमें आवेदकों की कुल संख्या, योग्य उम्मीदवारों की संख्या, प्राप्त किए गए सर्वोच्च अंक और औसत अंक का डेटा शामिल है।

यह भी पढ़े: NEET केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि महाघोटाला, पूर्व CM भूपेश ने बोला हमला, लगाए कई गंभीर आरोप