14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए नई फ्लाइट की सौगात, ऐसा होगा शेड्यूल

- रायपुर से दिल्ली, मुंबई के लिए मिली नई फ्लाइट की सौगात- रायपुर से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा कुल 8 उड़ानें संचालित
less than 1 minute read
Google source verification
flight.jpg

diwali offer on flight

रायपुर. रायपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान यात्रियों के लिए अच्छी खबर। दरअसल, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना से दिल्ली और मुंबई के लिए नई फ्लाइट की शुरूआत 21 नवंबर से की गई। दिल्ली के लिए माना एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या 6ई-2292 दोपहर 1.30 बजे टेकऑफ होगी, जो कि अपराह्न 3.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दिवाली बाद कोरोना संक्रमण की फिर बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में 2,284 मरीज मिले, 16 की हुई मौत

इसी तरह मुंबई के लिए भी प्रदेशवासियों को एक और सीधी फ्लाइट की सुविधा मिल रही है। माना एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात 8.05 बजे टेकऑफ होगी, जो कि रात 10.05 बजे मुंबई पहुंचेगी, वहीं मुंबई से यह फ्लाइट शाम 5.40 बजे टेकऑफ होगी, जो कि शाम 7.30 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेगी। मुंबई के लिए अब राजधानीवासियों को रात को फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

लव जिहाद को लेकर CM भूपेश ने पूछा, क्या BJP नेताओं पर भी लागू होगा यह कानून

वहीं दिल्ली के लिए भी सुबह के बाद दोपहर में सीधी फ्लाइट के विकल्प से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दिल्ली-रायपुर-रायपुर-दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा कुल 8 उड़ानें संचालित हैं। इसी तरह कोविड-19 के दौर में मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, लखनऊ, प्रयागराज, बंगलुरू, हैदराबाद व अहमदाबाद के लिए उड़ानें जारी है।