30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NHM के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी… अब साल में 33 दिनों की मिलेगी छुट्टी, इन स्टाफ को मिलेगा फंड

National Health Mission : नेशनल हैल्थ मिशन में कार्यरत कर्मचारियों को अब एक साल में 33 दिनों की छुट्टी की पात्रता मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Dec 2023, 12:51 PM IST

nhm.jpg

National Health Mission : नेशनल हैल्थ मिशन में कार्यरत कर्मचारियों को अब एक साल में 33 दिनों की छुट्टी की पात्रता मिलेगी। इनमें 30 दिनों का आकस्मिक अवकाश व 3 दिनों का ऐच्छिक अवकाश मिलेगा। मिशन के डायरेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पहले कर्मचारियों को इतनी छुट्टी नहीं मिलती थी। इससे कर्मचारियों में नाराजगी थी। मिशन में 1000 से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Naxal Attack : जवानों को मिली बड़ी सफलता.. 21 IED बम हुआ बरामद, नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट करने बनाया था प्लान

एनएचएम की अक्टूबर में हुई बैठक में छुट्टियों का अनुमोदन किया गया था। आर्डर अभी जारी किया गया है। एनएचएम प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टर समेत नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए फंड देता है। इसके अलावा कई अधिकारियों की नियुक्ति भी करता है। मिशन को केंद्र सरकार फंड देता है, जिसमें कई इलाकों का खर्च भी शामिल है। केंद्रीय प्रदत्त स्वास्थ्य योजनाओं में मिशन ही फंड का आवंटन करता है। हालांकि कुछ मामलों में सीधे केंद्र सरकार से फंड आता है।