बड़ा खुलासा आज
गिरोह के सभी सदस्यों से आरोपियों के पास से मिले 10 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। इनमें से दर्जनों नए तथ्य सामने आए हैं। दिल्ली के तिलक नगर में किराए के मकान में रहकर ठगी का गिरोह चलाते हैं। गिरोह का मास्टर माइंड 29 वर्षीय कैनिथ उसिटा डिमा है। इसके गिरोह में 28 वर्षीय चीबूजोर शमूएल, 30 वर्षीय ऑस्टिन उर्फ एंटी और 30 वर्षीय बोली बेसिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।