20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर: अगर आप भी करते है ट्रेन में रोजाना सफर तो मिलेगी ये सुविधा

अब रेलवे विभाग अपने रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को फ्री पास देने का निर्णय लिया है, पहले ही दिन इसमें 125 लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कराये है

2 min read
Google source verification
Indian railway news

महासमुंद. श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए इज्जत टिफिन योजना के तहत रेलवे फ्री पास रजिस्टे्रशन की जानकारी दी जा रही है। भारतीय जनता किसान मजदूर संघ शहर मंडल द्वारा दो दिवसीय शिविर का आयोजन रेलवे स्टेशन के बाहर किया जा रहा है।

शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने फीता काटकर किया। इस दौरान पार्षद महेंद्र जैन, अरविंद प्रहरे, शोभा शर्मा, मोहन साहू, जितेंद्र साहू उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक चोपड़ा ने कहा कि श्रम विभाग की यह एक नई योजना है। इसमें 150 किमी तक प्रतिदिन यात्रा करने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों का रजिस्टे्रशन के उपरांत रेलवे फ्री पास बनाया जाएगा। उन्होंने शहर से बाहर रोजगार के लिए जाने वाले नागरिकों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है। मजदूर संघ के शहर मंडल अध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि शिविर में प्रथम दिन करीब 125 लोगों ने नाम दर्ज कराया है।

9 मार्च को सुबह 8 से 10 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। रजिस्टे्रशन प्रभारी विक्की गुरुदत्ता ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड, कलर पास पोर्ट फोटो, बैंक पास बुक की फोटो कॉपी,आय प्रमाण-पत्र के दस्तावेज अनिवार्य है । आय प्रमाण-पत्र के लिए पार्षद द्वारा जारी प्रमाण-पत्र मान्य होगा। इस अवसर पर महेंद्र शिखा, हिरेंद्र सोनी आदि मौजूद थे।

निर्माण कार्य में लापरवाही, विधायक ने फटकारा
महासमुंद. विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत बनाए जा रहे ग्राम ठुमसा पहुंच मार्ग एवं कोकड़ी पुल का निरीक्षण किया। ठुमसा, कोकड़ी एवं रामखेड़ा के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

सडक़ निर्माण में रोलर का उपयोग नहीं किया जा रहा है। सामग्री का उपयोग भी अच्छे से नहीं किया जा रहा है। कोकड़ी पुल निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है। विधायक डॉ. चोपड़ा ने ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी को कार्यों की निम्न गुणवत्ता को लेकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मोबाइल वैन से सडक़ निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों की जांच कराने की बात कहीं। विधायक ने कोकड़ी पुल के संबंध में कहा कि ठेकेदार द्वारा बहुत ही धीमी गति से कार्य कराया जा रहा है। जिससे बरसात के पूर्व शायद ही पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो पाएगा। पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।