रायपुर. रेलवे जहां एक तरफ महिला यात्रियों के लिए सुविधाजन और सुरक्षित सफर के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आइआरसीटीसी दोहरा रवैया अपना रखा है। इसके बावजूद रेलवे विभाग हर मुमकिन कोशिश कर रहा है जिससे महिला यात्रियों को सफर के दौरान परेशानीयों को सामना न करना पड़े। जिसके लिए रेलवे विभाग ने कोशिश भी शुरू कर दी है। कई बार महिला कोच में पुरूष यात्रियों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है जिससे महिला यात्रियों को सीट नही मिल पाती, इन्ही परेशानीयों के मद्देनजर रेलवे ने ट्रेनों में यह बदलाव का निर्णय लिया है।