ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी 6 टीमों के कप्तान और उनके खिलाडिय़ों की भी घोषणा की गई। दूसरे संस्करण में इस टूर्नामेंट के दो टीमों के कप्तान बदले गए हैं। बस्तर बाइसंस की कप्तानी शशांक चंद्राकर की जगह इस वर्ष रणजी खिलाड़ी सौरभ मजमुदार संभालेंगे। वहीं, रायगढ़ लायंस की कमान ऋषभ को सौंपी गई है। वहीं, रायपुर रायनोज एक बार फिर अमनदीप खरे के नेतृत्व में टूर्नामेंट में उतरने जा रही है। बिलासपुर की कप्तानी भी शशांक सिंह के पास रहेगी। राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल और सरगुजा टाइगर्स के आशुतोष सिंह ही रहेंगे।