
दर्दनाक हादसा : ट्रक ने ऐसे रौंदा कि उड़ गए शरीर के चीथड़े, पोस्टमार्टम के लिए उठाने पड़े लाश के बिखरे हुए टुकड़े
रायगढ़/रायपुर . एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को इस कदर रौंदा कि उसके शव को बटोरना पड़ गया। बाइक सवार मृतक की पहचान बरमकेला जनपद में पदस्थ आरईएस कर्मचारी के रूप में हुई है। जो निजी कार्य से रायगढ़ आया था। उसके बाद बाइक से ही बरमकेला स्थित धूमाभाठा अपने घर जा रहा था। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, रायगढ़ के मंगल बाजार के करीब दोपहर को एक बेकाबू ट्रक ने बाइक चालक की जान ले ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बाबूलाल मानिकपुरी था, जिसकी उम्र 56 साल थी। जो बरमकेला जनपद के आरईएस कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप मेंं पदस्थ था। पुलिस ने बताया कि बाबूलाल जब मंगल बाजार के करीबपहुंचा तो उसी दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल 7131 के ड्राइवर ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया। ट्रक अपना नियंत्रण खो चुका था। जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया।
आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा इतना गंभीर था कि मृतक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। हालात ऐसे हो गए थे कि जब लाश को पीएम के लिए भेजने की बारी आई तो उसे बटोरने की नौबत आन पड़ी। जिसे देख कर उस रास्ते गुजरने वाली लोगों का रुह कांप गई। जैसे-तैसे शव को एकत्रित कर उसे पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया के मृतक के पॉकेट में मोबाइल था। जिसकी वजह से उसके परिजनों से संपर्क हुआ।
स्थानीय लोगों की माने तो घटना के दौरान ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चालक के शरीर के चीथड़े उड़ गए। साथ ही उसकी बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। जिससे इस हादसे व अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार का आंकलन किया जा सकता है।
Published on:
14 Sept 2018 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
