नोटिफिकेशन के तहत सीबीडीटी ने आयकर विभाग के नियमों में संशोधन किया है, जिसमें पैन नंबर को बंद करने का प्रावधान किया गया है। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि जिस व्यक्ति का पैन कार्ड बंद होता है, उस पर जानकारी नहीं देने को लेकर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। वहीं जो लोग पैन कार्ड को 31 मार्च, 2020 तक आधार कार्ड से लिंक कर लेते हैं तो उनका पैन कार्ड पहले की तरह ऑपरेटिव रहेगा।