
रायपुर. नगरीय निकाय चुनावों में राज्य में चुनाव खर्च नहीं देने वाले 459 प्रत्याशियों को नोटिस दिया गया है। 109 बिलासपुर और रायपुर जिले में 91 प्रत्याशियों को नोटिस दिया गया हैं। चौंकानी वाली बात तो यह है कि बलरामपुर, सरगुजा, सुकमा , महासमुन्द और बेमेतरा ऐसे जिले हैं जहा के सभी अभ्यर्थियों ने अपना व्यय लेखा व्यय प्रस्तुत कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने बताया कि राज्य के 151 नगर निकायों के 2840 वार्डो एवं 2 नगरीय निकायों के 3 वार्डो में उप चुनाव किए जा रहे हैं। महापौर और अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होने एवं पहली बार पार्षद पद के लिए व्यय सीमा का निर्धारण किये जाने से यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इस कार्य के लिए पहली बार व्यय संपरीक्षकों की व्यवस्था की गयी हैं जो इस चुनौतीपूर्ण कार्य को काफी मुस्तैदी से कर रहे हैं ।
कहां कितने नोटिस
राज्य के 151 नगर निकायों के 2840 वार्डो में 10 हजार 162 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है और इनमें से 9 हजार 694 उम्मीदवारों ने अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया हैं। शेष 459 उम्मीदवारों को नोटिस दिया गया हैं। उन्होंने बताया हैं कि राज्य के बिलासपुर जिले में 109, मुंगेली में 6, जांजगीर चांपा में 34, कोरबा में एक, रायगढ़ में 4, सूरजपूर में 12,
कोरिया में 9, जशपुर में 12, बलौदाबाजार में 20, गरियाबंद में 9, धमतरी में 31, दुर्ग में 3, बालौद में 12, राजनांदगांव में 28, कबीरधाम में 32, कोंडागांव में 22, बस्तर में 3, कांकेर में 3, दंतेवाड़ा में 16 और बीजापुर में 2 प्रत्याशियों को व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस दिया गया हैं।
Published on:
15 Dec 2019 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
