कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की दी नसीहत
पुनिया ने मिशन 2018 के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने एकजुट होकर काम नहीं करने वालों से दो टूक कहा - सत्ता में आने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि जिलाध्यक्ष किसी के पसंद का नहीं हो, लेकिन पार्टी का जो निर्णय है उसे स्वीकार करना ही होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के भीतर अपने बीच का मतभेद खत्म करिए। पार्टी में रहना है तो एकजुट होकर काम करना होगा।