23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / दंतेवाड़ा उपचुनाव में प्रचार करने आ सकते हैं PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह

दंतेवाड़ा उपचुनाव में प्रचार करने आ सकते हैं PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह

Dantewada by election: दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada Bypolls) में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 5 Sep 2019, 1:40 PM IST

Modi Shah

ED, CBI, इनकम टैक्स और DRI के बाद मोदी-शाह ने CRPF को भी बनाया गठबंधन सहयोगी: कांग्रेस

रायपुर. दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada Bypolls) जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी ताकत लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस चुनाव में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आ सकते हैं।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भारत निर्वाचन आयोग को दंतेवाड़ा उप चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित संगठन के लिहाज से रणनीति तैयार करने वाले शीर्ष नेताओं के नाम भी शामिल है।

हालांकि अभी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। इसके अलावा सूची में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन सहित सांसद विधायक और पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में इनके नाम शामिल
भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) को सौंपी गई स्टार प्रचारकों (BJP Star Campaigner) की सूची में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय, पवन साय, रामप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, रामसेवक पैकरा, ननकीराम कंवर, पुन्नूलाल मोहले, सुभाष राव नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, दिनेश कश्यप, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, किरण देव, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद्र भंजदेव, कमलभान सिंह, ओपी चौधरी और सौरभ सिंह का नाम शामिल है।

दंतेवाड़ा में 23 सितंबर को होंगे मतदान
दंतेवाड़ा विधानसभा सीट (Datewada Assembly Seat) पर 23 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 27 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भाजपा विधायक भीमा मंडावी (Bhima Mandavi) की नक्सली हमले में मौत हो गई थी, जिसकी वजह से यह सीट खाली हुई थी।