26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली, मुंबई की 4 लड़कियां खुश कर रही थी दो लड़कों को, ये नजारा देख पुलिस की फटी रह गई आंखें

दिल्ली, मुंबई की 4 लड़कियां खुश कर रही थी दो लड़कों को, ये नजारा देख पुलिस की फटी रह गई आंखें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:18 PM IST

CG News

दिल्ली, मुंबई की 4 लड़कियां खुश कर रही थी दो लड़कों को, ये नजारा देख पुलिस की फटी रह गई आंखें

रायपुर. राजनांदगांव जिले के गंडई इलाके में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 महिला और 2 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अपने घर में ही चला रहा था धंधा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंडई के नयापारा निवासी दलाल जयलाल कुर्रे द्वारा अपने घर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। आरोपी बड़ों शहरों की लड़कियों को यहां बुलाकर अवैध धंधा को अंजाम दे रहा था। सूत्रों के मुताबिक लड़कियां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो दलाल जयलाल के घर में दबिश दी। इस दौरान मौके पर 4 महिला व दो युवक अलग-अलग कमरों में संदिग्ध अवस्था में बिना कपड़ों पाए गए। पुलिस ने उनकी ऐसी हालात देखी तो हैरान रह गए। सभी को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया।

बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार
पुलिस को जांच के दौरान कमरे में प्रेग्नेंसी किट, सेक्सवर्धक सहित अन्य सामान बरामद की गई। पूछताछ में जयलाल कुर्रे ने खुलासा किया कि आर्डर मिलने के बाद वह बाहर से लड़कियां लाकर देह व्यापार कर रहा था। इस पूरे मामले में लिप्त दलाल जयलाल सहित युवक-युवतियों के खिलाफ पुलिस ने धारा अपराध 3, 4, 5 अनैतिक दुव्र्यपार निवारण अधिनियम 1956 का पाए जाने पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। इधर नगर के सतनामी समाज के जागरूक युवा दिलीप ओगरे, चंद्रेश महिलांगे, गोपाल दास बंजारे, पोषण कोसरे को सरकारी गवाह बनाया गया है।

14 किलो गांजा बाड़ी में छिपाकर रखा था
क्राइम ब्रांच व खैरागढ़ पुलिस ने अवैध रुप से गांजा छुपा कर बेचने वाले आरोप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त की गई है। आरोपी गांजा को बाड़ी में छिपाकर रखा था। पुलिस छापामार कार्रवाई कर आरोपी को गांजा के साथ धरदबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि ग्राम अतरिया निवासी दीपक केसरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा छुपाकर बिक्री कर रहा है। क्राईम ब्रांच एवं खैरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अतरिया के दीपक केसरिया पिता मोहन दास केसरिया 41 साल को पकड़ा गया।