बेलगहना चौकी प्रभारी एएसआई हेमंत सिंह ने बताया, गुरुवार रात 12 बजे मुखबिर से थाने में सूचना मिली थी कि सिल्वर कलर की महिन्द्रा एक्यूवी लग्जरी कार (यूपी-70, सीबी-4350) में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर बिलासपुर मार्ग से केंदा मार्ग की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने केंदा पुलिस सहायता केन्द्र अंतर्गत कंचनपुर में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। रात करीब 2 बजे रतनपुर मार्ग से उक्त कार तेज रफ्तार से आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नाके को तोड़तकर केंदा की ओर भाग गए। पुलिस कर्मी कार का पीछा करते केंदा की ओर गए। पुलिस को पीछे आता देखकर आरोपी कंचनपुर डेम के पास जंगल में कार को खड़ा करके भाग गए। पुलिस के मुताबिक कार में 3 लोग सवार थे।