
CRIME
Chhattisgarh News: तिल्दा विकासखंड के ग्राम कुंदरु के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक पिछले 6 महीनों से नदारत है। बताया जाता है छात्राओं ने प्रधान पाठक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बीईओ की शिकायत प्रभारी बीईओ से की थी। जिसके बाद से प्रधान पाठक ने स्कूल आना ही छोड़ दिया। बाद में प्रधान पाठक के नाम से बीईओ कार्यालय से नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन प्रधान पाठक हाजिर नहीं हुआ। बावजूद न प्रधान पाठक पर गैरहाजिर रहने और न ही छात्राओं से छेड़खानी मामले में कार्रवाई की गई।
बाद में तिल्दा प्रभारी बीईओ और लेखपाल ने मिलकर मामले को रफा दफाकर छेड़खानी करने वाले आरोपी प्रधान पाठक को तिल्दा के बीएनबी स्कूल में भेज दिया। इतना ही नहीं प्रभारी बीईओ और लेखपाल ने प्रधान पाठक को तिल्दा विकासखंड के कोनारी मिडिल स्कूल में मौखिक रूप से उपस्थित कर दिया और रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर लेकर उनके वेतन को भी जारी कर दिया।
मामले का उजागर तब हुआ जब भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रिजवान पटवा ने प्रभारी बीईओ और लेखपाल के विरुद्ध लोक शिक्षण संचनालय अटल नगर नया रायपुर में लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की। उसके बाद तिल्दा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में खलबली मच गई। पटवा ने न केवल लोक शिक्षण संचनालय में इस मामले की शिकायत की है, बल्कि उन्होंने शिक्षा मंत्री को भी शिकायत की प्रति भेज कर उक्त अधिकारी व लेखपाल के साथ प्रधान पाठक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Updated on:
17 Feb 2024, 4:35 PM IST
Published on:
17 Feb 2024, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.