छात्र-छात्राएं यूजी प्रथम सेमेस्टर के लिए रायपुर के प्रमुख कॉलेज छत्तीसगढ़, साइंस कॉलेज और डिग्री गर्ल्स कॉलेज समेत समस्त महाविद्यालयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। समस्त महाविद्यालयों को उनके महाविद्यालय के लिए आवेदित छात्र-छात्राओं की सूची व प्रवेश लेने की तिथि के संबंध में अधिसूचना छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश मार्गदर्शिका पत्र जारी होने के उपरांत पृथक से जारी की जाएगी।