इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को भी छुट्टी दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 16 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि गणतंत्र दिवस, मोहर्रम, वैशाखी, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिसके कारण इन त्योहारों के लिए अलग से अवकाश नहीं दिया जाएगा।