17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Airport: रायपुर से इंदौर जाने वाला विमान नहीं भर सका उड़ान, 3 घंटे तक यात्री हुए हलाकान….. दूसरी फ्लाइट से किया रवाना

CG Airport News: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर पाने के कारण उड़ान नहीं भर सकी। करीब 45 मिनट तक रनवे पर चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट को रोक दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Jul 2023, 12:27 PM IST

Raipur Airport: The flight from Raipur to Indore could not take off

रायपुर से इंदौर जाने वाला विमान नहीं भर सका उड़ान

Raipur Airport News: रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर पाने के कारण उड़ान नहीं भर सकी। करीब 45 मिनट तक रनवे पर चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट को रोक दिया गया। करीब 1 घंटे तक जब (Raipur Airport) उड़ान भरने के लिए फ्लाइट तैयार नहीं हो पाई, तब जाकर यात्रियों को बाहर लाया गया। इसके चलते यात्रियों को 3 घंटे तक एयरपोर्ट के लाउंज में बैठकर रखा गया। इसके बाद दूसरी फ्लाइट से दोपहर 2 बजे यात्रियों को रवाना किया गया।

यह भी पढ़े: Video: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद पुलिस बल लेकर पहुंचा प्रशासन, पक्षकार को स्टेट हाइवे से लगी 1.67 हेक्टेयर जमीन पर दिलाया कब्जा

बताया जाता है कि इंडिगो एयरलाइंस की 180 सीटर फ्लाइट में 120 यात्री सवार थे। सुबह 10.30 बजे यात्रियों की सुरक्षा जांच करने के बाद 11 बजे फ्लाइट में बैठाया गया। लेकिन, कुछ देर बाद ही सभी को बिना कारण बताए उतार दिया गया। वापस एयरपोर्ट के लाउंज में (Chhattisgarh hindi news) जाने के बाद पता चला कि फ्लाइट में कुछ तकनीकी परेशानी आ गई है। कुछ देर में उसे ठीक करने के बाद रवाना किया जाएगा। इस दौरान किसी भी यात्री को चाय-नास्ता तक नहीं दिया गया। इसके चलते यात्रियों ने हगांमा किया।

इसकी जानकारी मिलते ही एयरलाइंस के अधिकारी भागते हुए पहुंचे। साथ ही सभी को दूसरी फ्लाइट से इंदौर भेजने और चाय-नास्ता के साथ ही दोपहर का भोजन दिए जाने का आश्वासन दिया। इस फ्लाइट से इंदौर जा रहे राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 बजे से वह 2 बजे (Raipur Flight News) तक परेशान होते रहे। इस दौरान विमानन कंपनियों के अधिकारियों द्वारा चाय-नास्ता और पानी तक नहीं दिया गया।

यह भी पढ़े: नेशनल हाइवे पर अज्ञात कार ने बाइक सवार 2 दोस्तों को मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत