17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Ashoka Biryani: अशोका बिरयानी के पालक पनीर में मिला मांस का टुकड़ा, मच गया बवाल

Raipur Ashoka Biryani: अशोका बिरयानी सेंटर में खाना खाने गए युवकों ने पालक पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दूसरी ओर प्रबंधन का कहना था कि उनका नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 29 Jun 2024, 8:48 AM IST

Raipur Ashoka Biryani

Raipur Ashoka Biryani: अशोका बिरयानी को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है। शुक्रवार को आमानाका इलाके के अशोका बिरयानी सेंटर में खाना खाने गए युवकों ने पालक पनीर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दूसरी ओर प्रबंधन का कहना था कि उनका नहीं है। जानकारी के मुताबिक टिकेंद्र कुमार और केसरीनंदन साहू दोपहर को महोबाबाजार के अशोका बिरयानी में खाना खाने चले गए। वहां रोटी, पनीर सब्जी का ऑर्डर दिया।

यह भी पढ़ें: CG News: अवैध कब्जे की कार्रवाई में टूटा बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल, निगम से पहले प्रबंधन ने खुद ही तोड़ा

इस दौरान सब्जी में लाल रंग के मांस का टुकड़ा मिला। इसका युवकों ने वीडिया बनाया और जमकर हंगामा किया। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में अशोका बिरयानी के मैनेजर साजू कुरियन ने कहा कि मांस का टुकड़ा पालक पनीर में मिला रहता, तो उसका रंग लाल नहीं होता। यह हमारे किचन से नहीं आया है। सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।