
महिला की मदद से ऑटो ड्राइवर करता था नाबालिग छात्रा का किडनैप फिर...
रायपुर . राजधानी में कुछ रोज पहले घटे अपराध का पर्दाफास हो चूका है। घर से स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर छेडख़ानी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक और उसके सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक 13 वर्षीया छात्रा 26 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान ऑटो चालक सलमान खान और उसकी महिला सहयोगी अजीजा अफरोज पहुंचे। महिला ने छात्रा को जबरदस्ती ऑटो में बैठाया। और उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद उसे रावणभाठा मैदान ले गए।
वहां छात्रा से ऑटो चालक सलमान ने दुष्कर्म की नियत से अश्लील हरकत शुरू कर दी। छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और अपने स्कूल पहुंची। वहां टीचर को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिजन पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सलमान खान और अजीजा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया
Click & Read More Chhattisgarh News.
Updated on:
4 Oct 2019, 11:10 PM IST
Published on:
4 Oct 2019, 11:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.