5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं शातिर तेल माफिया, पुलिस ने जब्त किया 10 हजार लीटर केरोसिन

खमतराई पुलिस ने शातिर तेल माफिया के सरगना को गिरफ्तार किया है
less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandu Nirmalkar

May 10, 2016

Arrest

Arrest

रायपुर.
खमतराई पुलिस ने शातिर तेल माफिया के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आधी रात दबिश देकर इनके पास से 10 हजार लीटर अवैध केरोसिन जब्त किया है। वहीं, मामले में शामिल दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस 5 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस को सूचना मिली थी की रिंग रोड क्रमांक 2 स्थित सुखी ढाबा और लक्ष्मी धर्मकांटा के पास अवैध केरोसिन की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने दबिश देकर रंगे हाथों सरगाना उमेश साव और अशोक साहू सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से दो अन्य लोग भागने में सफल हो गए।


बताया जा रहा है पकड़ाए गए आरोपी लंबे समय से पीडीएस के केरोसिन का अवैध व्यापार कर रहे थे। वहीं, पुलिस के पास दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज है। आरोपियो के पास से 46 ड्रम में लगभग 9200 लीटर केरोसिन बरामद किया है। पुलिस सभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।