24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Photos / रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ भव्य शुभारंभ, CM साय व विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, देखें तस्वीरें

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ भव्य शुभारंभ, CM साय व विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, देखें तस्वीरें

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Aug 2025, 2:04 PM IST

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नई सेवा के लिए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: शुभारंभ के खास मौके पर गुजरात के भावनगर में आयोजित मुख्य समारोह से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस एवं भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का भी रीवा एवं भावनगर से शुभारंभ किया गया।

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की विशेष पहल से आज तीन नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ हुआ है और इसमें छत्तीसगढ़ को भी रायपुर-जबलपुर नई ट्रेन सेवा की बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने नई रेल सेवा के लिए प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल का बजट 21 गुना बढ़ा है और इस साल 6 हजार 900 करोड़ की राशि मिली है। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 47 हजार करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाएं संचालित है, जो छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क और यात्री सुविधाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को 680 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त बनाने के साथ ही पूरा कायाकल्प जा रहा है। हमारा बस्तर क्षेत्र नक्सलवाद से पीड़ित और वहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई रेल परियोजनाओं की सौगात दी है।

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: रावघाट-जगदलपुर रेल परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं भी हमारे छत्तीसगढ़ को मिली है, इसके लिए भी उन्होंने विशेष रूप से आभार जताया। साय ने कहा कि रायपुर से जबलपुर के लिए वैकल्पिक रेल सेवा मिलने से पर्यटन, शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ (फोटो सोर्स- DPR)

Raipur-Jabalpur Express Train: नई रेल सेवा मिलने से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आस्था और पर्यटन के प्रमुख केंद्र जैसे मां बमलेश्वरी की भूमि डोंगरगढ़ और भेड़ाघाट सीधे इन बड़े शहरों से जुड़ पाएंगे। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तरुण प्रकाश, डीआरएम रायपुर दयानंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।