रायपुर. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और लम्बे समय से इस पद की भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी करके थैरेपिस्ट, असिस्टेंट, तकनीशियन एवं अन्य विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा नोटिफिकेशन के तहत कुल पदों की संख्या 70 है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 30 जून 2018 तक आवेदन करना होगा।