30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कफन में लिपटा था शव, मां चप्पल देख बोली – ये तो मेरे बेटे की है

पुलिस को घटना स्थल से मिले चप्पल, पर्स और मोबाइल से उसकी मां ने शव की पहचान 17 वर्षीय कमल जांगड़े के रूप में की
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Jul 25, 2016

Minor death from drowning

Minor death from drowning

रायपुर.
राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित तालाब में डूबने से एक नाबालिगकी मौत हो गई है। बीती रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद आज उसका शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस को घटना स्थल से मिले चप्पल, पर्स और मोबाइल से उसकी मां ने शव की पहचान 17 वर्षीय कमल जांगड़े के रूप में की।


मिली जानकारी के अनुसार तालाब में युवक के छलांग लगाने की सूचना बीती रात प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद तेलीबांधा और सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सुबह गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पर्स, मोबाइल और चप्पल मिले थे जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। वहीं, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाबालिग ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।



मृतक कमल जांगड़े बीती रात सामान खरीदने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था। लेकिन वह रात भर वापस नहीं आया। सुबह परिजनों को एक अज्ञात नाबालिग की मरीन ड्राइव तालाब में डूबने से मौत की सूचना मिली है। वहीं, उकी मां ने घटना स्थल पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए चप्पल की पहचान की तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह उसके बेटे का चप्पल है। इधर नाबालिग के मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।