रायपुर. राजधानी में दुकानदार अपना और अपने द्वारा बेचे जाने वाले उत्पाद के विज्ञापन के लिए अपने दूकान के सामने डिस्प्ले या शाइन बोर्ड लगाते हैं। इसके अलावा भी वो कई कंपनियों के उत्पादों के प्रचार के लिए अपने दूकान के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाते हैं। नगर निगम के नए नियम के बाद अब बड़ा डिस्प्ले बोर्ड लगाना दुकानदारों को महंगा पड़ेगा।