15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Raipur: छत्तीसगढ़ में अब और दो दिन एमएसपी पर होगी धान खरीदी
Play video

Raipur: छत्तीसगढ़ में अब और दो दिन एमएसपी पर होगी धान खरीदी

CG News: किसानों के हित और मांग को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर में किया ऐलान...
Google source verification

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित और मांग को ध्यान में रखकर धान खरीदी (Dhan Kharidi) की तिथि में दो दिन की वृद्धि करने का बड़ा फैसला किया है। प्रदेश के ऐसे किसान (Farmers) जो पंजीकृत है और जिनका टोकन कट चुका है, उन किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 5 और 6 फरवरी को भी खरीदा जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी (Paddy Procurement) का महाभियान शुरू हुआ। इसके तहत 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख 11 हजार से अधिक किसानों से एमएसपी पर लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 33149 करोड़ रुपए का भुगतान बैंक लिंकिंग (Bank Linking) व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक उपलब्धि का दावा, केंद्रों में हालात बेकाबू, तारीख बढ़ाएं