8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Railway: स्टेशन से बिना कवर दौड़ रही कोयला मालगाड़ी, ट्रेनें लेट से यात्री हो रहे परेशान…22 तक रहेगी ऐसी स्थिति

CG Train Alert : हर सेक्शन की पटरी सुधारने और तीसरी-चौथी लाइन के ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द हैं। इससे हजारों यात्री हर दिन परेशान हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Aug 2023, 10:49 AM IST

Passengers are getting upset due to late trains, such situation till 22

ट्रेनें लेट से यात्री हो रहे परेशान

Raipur Train Alert : रायपुर। हर सेक्शन की पटरी सुधारने और तीसरी-चौथी लाइन के ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द हैं। इससे हजारों यात्री हर दिन परेशान हो रहे हैं। उन्हें न तो एक्सप्रेस में जगह मिलती है और न ही ट्रेनें समय पर स्टेशनों में आ रही हैं। परंतु मालगाड़ी बायपास की जगह स्टेशनों से कोयले से भरी बिना कवर दौड़ रही है तो वहीं स्टेशन में यात्री प्लेटफॉर्म पर बने चबूतरों, वेटिंग हॉल में ट्रेनें आने के इंतजार में समय काटते हुए नजर आते हैं।

रेलवे का ऐसा रेल पटरी सुधार की रायपुर स्टेशन से इस समय दो से तीन मालगाड़ियां निकाली जा रही हैं और कई यात्री ट्रेनें रद्द की गई हैं। दोपहर के समय ऐसी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई है। जबकि मालगाड़ी बायपास उरकुरा से सरोना होकर है। शनिवार को जिस वक्त मालगाड़ी स्टेशन से चल रही थी, उसी दौरान सैकड़ों यात्री हैरान परेशान थे।

यह भी पढ़े: CG election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज आएंगे छत्तीसगढ़, 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम में होंगे शामिल

दोनों तरफ के ब्लॉक से बढ़ी दिक्कतें

Train Alert : रायपुर स्टेशन के दोनों तरफ बिलासपुर रेलवे के सक्ती स्टेशन तरफ चौथी और गोंदिया तरफ तीसरी रेल लाइन के ब्लॉक की वजह से मुख्य हावड़ा-मुंबई लाइन की सभी ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। रेल अफसरों का कहना है केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ही नहीं, बल्कि दूसरे रेल मंडलों में भी पटरी का काम चल रहा है। इसलिए ट्रेनें समय पर नहीं चल रही है। ऐसा हाल स्टेशन के मेन लाइन ने साथ ही ओड़िशा और कटनी लाइन से आने और जाने वाली ट्रेनों का बना हुआ है।

22 तक ऐसी स्थिति

Train Alert : रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, इतवारी, कोरबा, गेवरारोड, झारसुगुड़ा जैसी स्टेशनों के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 10 अगस्त से कैंसिलेशन में हैं। ऐसी स्थिति 22 तक बने रहना रेलवे ने घोषित किया है। इस दौरान पहले से एक्सप्रेस के ठसाठस जनरल कोचों में यात्रियों को जगह नहीं मिलता है।

स्लीपर कोच में बैठ जाएं तो दो से तीन गुना जुर्माना भरना पड़ता है। क्योंकि रेलवे में एम्बुश चेकिंग शुरू की गई है। किसी भी स्टेशन में थोक में टीटीई एक साथ चढ़ते हैं और जुर्माना वसूलते हैं।

यह भी पढ़े: सुसाइड नोट लिखकर 9वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिसकर्मी मां गई थी रिहर्सल परेड की ड्यूटी पर