24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर से अंबिकापुर-वाराणसी और पटना के बीच जल्द शुरू हो सकती है फ्लाइट, DGCA को भेजा प्रस्ताव, जानिए क्या होगा किराया

Chhattisgarh New Flight: एलायंस एयर ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा है। इसमें नए फ्लाइट के विंटर सीजन में संचालन की अनुमति मांगी है
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur airport

रायपुर से अंबिकापुर—वाराणसी और पटना के बीच जल्द शुरू हो सकती है फ्लाइट ( File Photo - Patrika )

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से अंबिकापुर- वाराणसी पटना के लिए जल्दी ही नई फ्लाइट उडा़न भरेगी। इसके लिए एलायंस एयर ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा है। इसमें नए फ्लाइट के विंटर सीजन में संचालन की अनुमति मांगी है। इसमें दो अलग- अलग प्रस्तावित रूट दिया गया है। जिसमें रायपुर-अंबिकापुर से रांची या फिर पटना तक फ्लाईट के संचालन किया जाना प्रस्तावित है।

Chhattisgarh New Flight: पहले सप्ताह में दो दिन फिर विस्तार की योजना

उक्त एयरक्राफ्ट को यात्रियों की संख्या को देखते हुए शुरूआत में सप्ताह में दो दिन और उसके बाद विस्तार करने की योजना बनाई गई है। ट्रैवल्स संचालकों ने बताया कि विटंर सीजन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा। इस दौरान फ्लाइटों के शेड्यूल और नई फ्लाइटों के लिए विमानन कंपनियों की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टॉफी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि पटना, रांची, मुंबई, भुवनेश्वर और पुणे लिए नई फ्लाइट के संचालन को लेकर कवायद चल रही है। विटंर सीजन शुरू होने के पहले अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा होगी।

एलायंस एयर का 62 सीटर एयरक्राफ्ट तैयार

एलायंस एयर विमानन कंपनी द्वारा 62 सीटर एटीआर का संचालन करने की तैयारी चल रही है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नए रूट के लिए एयरक्राफ्ट उनके पास है। चलाने की अनुमति मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। इस समय एलायंस की फ्लाइट का संचालन जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट से विभिन्न मार्गो पर किया जा रहा है। डीजीसीए को दो विकल्प दिए गए है। इसमें से किसी भी एक मार्ग पर संचालन की अनुमति मिलने की पूरी संभावना है। इसका शुरूआती किराया काफी कम रखा जाएगा। ताकि यात्रियों को किफायती टिकट उपलब्ध कराया जा सकें।