
उरकुरा रेलवे फाटक (Photo Patrika)
Railway Crossing: रेलवे प्रशासन की ओर से मांढर-उरकुरा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 414 पर जरूरी तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते उरकुरा रेलवे फाटक से होने वाला सड़क आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर की रात 10 बजे से समपार फाटक को बंद किया जाएगा। यहां नई रेलवे लाइन में चेक रेल लगाने का काम किया जाना है। यह कार्य पूरा होने तक फाटक से सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे के अनुसार, कार्य सामान्य परिस्थितियों में 30 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे तक पूरा होने की संभावना है।
मांढर-उरकुरा रेलवे स्टेशनों के बीच समपार क्रमांक 414 किलोमीटर क्षेत्र में नई रेलवे लाइन से संबंधित कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे ट्रैक पर चेक रेल लगाने का काम किया जाएगा। इस कार्य के दौरान कर्मचारियों और मशीनरी की आवाजाही तथा तकनीकी कार्य के लिए फाटक को बंद रखना आवश्यक होगा।
रेलवे फाटक बंद रहने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 29 सितंबर की रात 10 बजे के बाद इस फाटक से आवागमन की योजना न बनाएं और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
रेलवे के मुताबिक, कार्य पूरा होने के बाद फाटक को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, कार्य की स्थिति के अनुसार बंद रहने की अवधि में बदलाव भी संभव है। फिलहाल रेलवे ने इसे 30 सितंबर की सुबह 6 बजे तक पूरा होने की संभावित समय-सीमा बताई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान रेलवे फाटक पर पहुंचकर अनावश्यक परेशानी से बचें और कार्य में सहयोग करें।
Updated on:
24 Sept 2026 08:46 am
Published on:
24 Sept 2026 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
