23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Flight: रायपुर को 2 नई फ्लाइट की सौगात, नए साल में मिलेगी सुविधा, जारी हुआ शेड्यूल

New Flight: रायपुर एयरपोर्ट को दो नई फ्लाइट की सौगात मिली है। नए साल में लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी। इसे लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने शेड्यूल जारी कर दिया है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Dec 2024, 6:56 PM IST

Flights Fare hike, raipur airport

New Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हैदराबाद के लिए 10 जनवरी से इंडिगो एयरलाइंस की 2 नई फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइन से मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से शाम 6.45 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से रात 8.50 बजे उड़ान भरने के बाद रात 10.45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट हैदराबाद से शाम 4.35 बजे उड़ान भरने के बाद 6.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से शाम 6.35 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: CG Flight News: एलायंस का रायपुर से हटा सेटअप, अब फ्लाइट के कोई आसार नहीं

New Flight: जयपुर, सूरत और राजकोट के लिए उड़ानें जल्द

विमानन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रायपुर से राजकोट व जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू होगी। इन शहरों के लिए भी काफी दिनों से मांग की जा रही है।