31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में शराब पर लगता है भूपेश टैक्स, रोज होती है तीन करोड़ की अवैध वसूली- रमन सिंह

सरकार अवैध तरीके से हर बोतल के पीछे 30 से 40 रुपये की अवैध वसूली कर रही है। हर रोज 3 करोड़ रुपए जमा होता है, वो कहां जाता है। शराब का दाम बढ़ाया गया है लेकिन इसके बाद भी राजस्व में कमी क्यों हो रही है। निश्चित तौर पर पैसा कहीं न कहीं और जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 21 Nov 2019, 4:47 PM IST

raman_singh_and_bhupesh_baghel.jpg

रायपुर. सदन में धान खरीदी का मुद्दा उठाने की बात कहते हुए रमन सिंह ने वर्तमान सरकार पर किसानो को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ेगा। किसानों का धान तैयार है लेकिन वे खरीदी के इंतजार में बैठे हैं।

किसानों की धान खरीदी में पहले ही एक महीने देर हो चुकी है। परेशान किसानो को भूपेश बघेल की सरकार चोर कह रही है। उनका ही धान बेचने से सरकार उन्हें रोक रही है। या तो सरकार उनका धान खरीद ले या फिर समुचित व्यवस्था करे।

टीएस सिंहदेव ने वित्तीय संकट के दावे को किया खारिज, कहा- घोषणापत्र के सभी वादे पुरे करेगी सरकार

शीतकालीन सत्र में हम पहले दिन ही धान खरीदी का मुद्दा सदन में उठाएंगे। बीजेपी सरकार को बोनस और 25 सौ रुपए धान खरीदी करने के लिए सरकार को मजबूर करेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। कलेकटर के घर तक सुरक्षित नहीं है।

शराब पर भूपेश टैक्स लगता है

शराब के मुद्दे पर भी उन्होंने बघेल सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जम कर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सरकार अवैध तरीके से हर बोतल के पीछे 30 से 40 रुपये की अवैध वसूली कर रही है। हर रोज 3 करोड़ रुपए जमा होता है, वो कहां जाता है। शराब का दाम बढ़ाया गया है लेकिन इसके बाद भी राजस्व में कमी क्यों हो रही है। निश्चित तौर पर पैसा कहीं न कहीं और जा रहा है।

सरकार न खुद खरीद रही ना ही दूसरों को खरीदने दे रही है धान, मजबूरन सड़क पर फेंक कर चले गए किसान

स्वास्थ्य सेवायें तहस-नहस

सरकार ने एक साल के अंदर चिकित्सा व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। आज तक ये तय नहीं कर पाए कि गरीब को इलाज कैसे मिलेगा। इस सरकार ने सिस्टम को बर्बाद कर दिया, प्रदेश का मरीज भटक रहा है कि कहां इलाज कराएं। पीडीएस के राजनीतिकरण करने का काम हो रहा है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पीडीएस लागू किया था।

ये भी पढ़ें: आखिर मुहब्बत की जंग जीत ही गयी अंजलि, पति से मिलकर बोली- बस पिता भी आशीर्वाद देकर अपना लें