8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramlalla Darshan Yojana : लॉटरी से होगा यात्रियों का चयन, हर सप्ताह चलेगी 12 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, खाना-पीना फ्री

Special Train For Ramlala Darshan : प्रदेश की जनता को अयोध्या में प्रभु श्री रामलाल के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच एमओयू हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 24 Feb 2024, 11:44 AM IST

ayodhya_special_train.jpg

Ramlala Darshan Yojana : प्रदेश की जनता को अयोध्या में प्रभु श्री रामलाल के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच एमओयू हुआ। इसके बाद अब 5 मार्च से हर सप्ताह 12 कोच वाली विशेष ट्रेन प्रदेश के लोगों को श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएगी।

Ayodhya Ram Mandir : इस ट्रेन में एक बार में करीब 850 श्रद्धालु जा सकेंगे। इसके तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाना-आना और वहां दर्शन करने के साथ में नाश्ते व खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए साइन किया गया है, जिसे 2 साल बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Sukma Breaking : जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग, जवानों ने मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया... सर्चिंग जारी

Special Train For Ayodhya : पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मौजदूगी में पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेंद्र शुक्ला, और आईआरसीटीसी के उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र ने एमओयू साइन किया। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि एमओयू साइन होने के बाद 5 मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir : उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे हितग्राहियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच करें। (big breaking) जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार करें। (ayodhya special train) यह सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को भेजी जाएगी। (special train for ramlalla darshan) इतना ही नहीं प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा। (ayodhya special train)

यह भी पढ़ें : Train Cancelled : रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कैंसिल हुई 2 बड़ी एक्सप्रेस, इन 6 स्पेशल ट्रेनों का भी बदला रूट... फटाफट करें चेक

Ayodhya To Chhattisgarh Special Train : मंत्री अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है। (ayodhya ram mandir) प्रभु श्री राम हमारे भांजे हैं, इसलिए प्रदेश के सभी लोग अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए जाना चाहता है। (ayodhya ram amndir) उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज में तीर्थ स्थान की व्यवस्था भी कराई जाएगी। (Ram mandir darshan) छत्तीसगढ़ से हर साल 20,000 से ज्यादा लोगों को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। (ayodhya to cg train)