जिसके बाद गणेशजी ने भोजन शुरू किया। लेकिन उनकी भूख खत्म नहीं हुई। वास्तविकता यह थी कि गणेशजी का पेट माता पार्वती के हाथ से एक कौर खाना खाकर ही भरता था। यहां मां के अभाव में उन्हें पेट भरने का आभास ही नहीं हो रहा था। आखिर में कुबेर ने हाथ जोड़कर माफी मांग ली और भोजन परोसने में असमर्थता जता दी। गणेशजी बहुत नाराज हुए और बोले कि तुम तो एक व्यक्ति को भरपेट भोजन तक नहीं करा सकते, फिर तुम्हारे इस धन-ऐश्वर्य और स्वर्ण की लंका का क्या मोल? पहले भोजन की व्यवस्था तो कर लेते, फिर निमंत्रण देते। गणेशजी के वचन सुनकर कुबेर शर्म से पानी-पानी हो गए। उधर कैलाश पर्वत पर ध्यानस्थ शिवजी ने इस पूरे प्रकरण का भरपूर आनंद लिया।