
अगर आप भी पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो पढ़ें खबर, हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली भर्ती
रायपुर. अगर आप भी हाईकोर्ट में नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो ये है आपके लिए काम की खबर। हाईकोर्ट में रिक्त विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर 2 दिसम्बर मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर निकली है भर्ती
रिक्त पदों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 24, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 4, असिस्टेंट प्रोग्रामर 3, सहायक रजिस्ट्रार 1, कंप्यूटर प्रोग्रामर 2, सहायक लाइब्रेरियन 5, लाइब्रेरी सहायक 1, ट्रांसलेटर 8, सहायक ग्रेड-3 के 170 एवं सहायक ग्रेड-3 (कंप्युटर) के 7 पद शामिल हैं।
ऐसी होगी परीक्षा की समय सारणी
परीक्षाएं 23 दिसम्बर को सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर व सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा होगी। दोपहर 2 से 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 6 जनवरी को पहली पाली में सहायक रजिस्ट्रार एवं कंप्यूटर प्रोग्रामर और द्वितीय पाली में हार्डवेयर इंजीनियर की परीक्षा, 13 जनवरी को प्रथम पाली में सहायक लाइब्रेरियन एवं लाइब्रेरी सहायक व द्वितीय पाली में ट्रांसलेटर की परीक्षा ली जाएगी।
इसके अतिरिक्त 27 जनवरी को सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3 (कंप्युटर) की परीक्षा सुबह 10 से 1:15 बजे तक ली जाएगी।
Published on:
28 Nov 2018 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
