4952 उचित मूल्य दुकानों में 149 करोड़ रुपए मूल्य का 41 हजार 975 टन चावल, 4112 उचित मूल्य दुकानों में 7.77 करोड़ रुपए मूल्य का 2162 टन शक्कर, 3030 उचित मूल्य दुकानों में 11.80 करोड़ रुपए मूल्य का 2159 टन चना, 4156 उचित मूल्य दुकानों में 3.46 करोड़ रुपए मूल्य का 3350 टन नमक और 923 उचित मूल्य दुकानों में 1.43 करोड़रुपए मूल्य का 270 टन गुड़ कम(raipur news) पाया गया है। सत्यापन के दौरान कमिली कमी के वास्तविक कारणों की जांच कराई जा रही है। राशन दुकानदारों पर चावल या राशि जमा करने की कार्रवाई के विरोध में दुकान संचालकों ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर खाद्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए जांच की मांग की थी।