23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CD Case: भाजपा नेता मुरारका और लवली का खुलासा, सुसाइड से पहले रिंकू ने दी CBI को ऑडियो क्लिप

मंत्री के कथित अश्लील सीडी कांड में चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Sex CD Case

भाजपा नेता मुरारका और लवली का खुलासा, सुसाइड से पहले रिंकू ने दी सीबीआइ को ऑडियो क्लिप

रायपुर . मंत्री के कथित अश्लील सीडी कांड में चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है। भाजपा नेता कैलाश मोरारका और रिंकू खनूजा के चचेरे भाई लवली खनूजा ने बताया कि सीबीआइ को पूछताछ के दौरान ङ्क्षरकू ने साढ़े तीन मिनट की ऑडियो क्लिप दी है। सीबीआइ की पूछताछ का सामना कर रहे कैलाश मोरारका का दावा है कि ऑडियो क्लिप में सीडी की खरीद फऱोख्त को लेकर लवली खनूजा और सुरेश गोयल के बीच बातचीत है जिसमें साढ़े चार करोड़ रुपयों के लेनदेन का जिक्र है।

किया था।

पत्रिका की तहक़ीक़ात में पता चला है कि दरअसल सीबीआइ की जांच में रिंकू खनूजा और कमल मोरारका एक पक्ष तो दूसरा पक्ष सुरेश गोयल और लवली खनूजा का रहा है। कैलाश का दावा है कि यह आडियो क्लिप रिंकू खनूजा ने ही सीबीआइ को सौंपी थी। वहीं लवली खनूजा का कहना है कि यह सम्भव है की कैलाश या फिर रिंकू ने यह क्लिप सीबीआइ को सौंपी हो।

कै लाश मोरारका का दावा है कि मुझे लवली द्वारा 2012 से ही अलग अलग नेताओं की सीडी दिखाई गई थी और उसकी सूचना ऊपर तक पहुंचाने को कहा जाता था। मोरारका ने दावा किया है कि 2014 के बाद से मेरी और लवली की बातचीत कम हो गई थी। मेरी जगह वो सुरेश गोयल से काम लेने लगा। लेकिन 2017 में वो मुझसे फिर मिला और एक सीडी दिखाकर मुझे इसकी ख़बर ऊपर पहुंचाने को कहने लगा।

मोरारका ने बताया कि पहली बार मेरी रिंकू से मुलाक़ात सीबीआइ के क्रास इक्जामिनेशन में हुई। कैलाश ने बताया कि सीबीआइ अधिकारियों ने मुझे एक आडियो क्लिप सुनाई और मुझसे कहा कि बताओ इसमें आवाज़ किसकी किसकी है ? मोरारका से जब यह पूछा गया कि आप कैसे दावा कर सकते हैं कि जो सीडी आपको दिखाई जाती थी वो फर्ज़ी नही थी ? मोरारका का कहना था कि नही मैं कोई दावा नही कर सकता कि मुझे दिखाई गयी सीडी फर्ज़ी थी या असली। मोरारका का यह भी कहना है, सीबीआइ को ऑडियो क्लिप सौंपने के बाद से ही रिंकू भारी दबाव में था और उसने इस दौरान सुसाइड करने की बात भी कही थी।

सीबीआइ ने 30 मई को लवली खनूजा को पूछताछ के लिए पहली बार बुलाया था जब वो सपरिवार शिमला जाने वाला था। 30 को हुई पूछताछ के बाद सीबीआइ ने उसे शिमला न जाने का आदेश दिया। लवली से जब रिंकू के साथ उसके रिश्तों के बारे में पूछा गया तो लवली ने कहा कि वो पहले मेरे यहां काम करता था लेकिन जब सीडी कांड का ख़ुलासा हुआ तो मैंने उससे नाता तोड़ लिया। पिछले 6 महीनों से मेरी उससे फ़ोन से भी बात न हुई। लवली ने माना कि मोरारका से भी उसकी बातचीत लम्बे समय से बंद है। लवली से जब यह पूछा गया कि क्या आप मोरारका के साथ कभी मुंबई गए हैं ? तो उसका कहना था कि मोरारका के आरोप झूठे हैं।

इस मामले में सीबीआइ की पूछताछ का सामना कर रहे सुरेश गोयल का कहना था कि मुझे जो भी जानकारी थी मैंने सीबीआइ को बता दी है मेरे कुछ कहने से जांच प्रभावित हो सकती है ।