27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर कार और यात्री जीप में जोरदार टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

आलापल्ली रास्ते पर कार और यात्री जीप की आमने सामने टक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 1 Jul 2018, 4:48 PM IST

CG News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर कार और यात्री जीप में जोरदार टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे गढ़चिरौली में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में कार और यात्री जीप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे सात लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। इघर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम बचाव कार्य रवाना हो गई है।

Read Also: रफ्तार के कारण बिगड़ गया कार का बेलेंस, पहले टकराई डिवाइडर से और जा घूसी दीवार में. बाल - बाल बचे बाप - बेटी

आलापल्ली रास्ते पर कार और यात्री जीप की आमने सामने टक्कर
गढ़चिरौली जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जिले की सिरोंचा तहसील के पास आलापल्ली रास्ते पर एक यात्री जीप और कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग महाराष्ट्र के चंद्रापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो बच्चों समेत एक महिला भी शामिल है। अभी यात्रियों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताय जा रहा है कि कार सवार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया । स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक के तीन कर्मचारी की हादसे में मौत
इस दर्दनाक हादसे से एक दिन धमतरी में भी ऐसे ही भीषण सड़क हादसे में पंजाब नेशनल बैंक के 3 कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, आज रविवार को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बार्डर पर दर्दनाक हादसे में सात की मौत की खबर ने प्रदेश में सनसनी फैला दी।