30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइपलाइन के बाद अब बिजली तार अंडरग्राउंड करने फिर खोदेंगे सड़क

Raipur News : पिछले कई सालों से जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली तक बिजली लाइन अंडरग्राउंड कराने के दावे किए जाते रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 8 Jun 2023, 10:53 AM IST

पाइपलाइन के बाद अब बिजली तार अंडरग्राउंड करने फिर खोदेंगे सड़क

पाइपलाइन के बाद अब बिजली तार अंडरग्राउंड करने फिर खोदेंगे सड़क

Raipur News : शहर की जिन सड़कों को दो साल पहले स्मार्ट सिटी के अनुरूप बनाया जाना था, उन पर अब काम शुरू होने की उम्मीद है। पिछले कई सालों से जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली तक बिजली लाइन अंडरग्राउंड कराने के दावे किए जाते रहे हैं। उस काम के लिए बुधवार को महापौर एजाज ढेबर ने भूमिपूजन किया। इस रोड के दोनों तरफ 7 दिनों 24 घंटे पानी देने के लिए कुछ दिन पहले ही पाइप लाइन की खुदाई कर गड्ढों को भरा गया था। (Raipur News Today) अब फिर बिजली तार को अंडरग्राउंड करने के लिए इस सड़क को खोदा जाएगा।

यह भी पढ़े : मंत्री कवासी लखमा ने किया मक्का प्रोसेसिंग प्लांट निरीक्षण,किसानों ने कही ये बातें देखें Video

शहर के मुख्य मालवीय रोड बाजार पर आवाजाही आसान नहीं है। सबसे अधिक ट्रैफिक वाली इस सड़क को दोनों तरफ खोदा जा चुका है। उसका अभी मेंटेनेंस नहीं कराया गया है। अब इस रोड के 11 केबी हाई टेंशन लाइन के साथ ही दोनों ओर की लो टेंशन लाइन अंडर ग्राउंड करने का काम चलेगा। ऐसी पांच और सड़कों के बिजली लाइन को अंडरग्राउंड करना है। (Raipur News Hindi) इसमें बिजली ऑफिस चौक से महिला थाना चौक, शास्त्री चौक लाखेनगर से आश्रम चौक, आमापारा की सड़कों को लिया गया है। लेकिन कहीं अभी ये काम शुरू नहीं हुआ।

यह भी पढ़े : पंडरी मार्केट में हुआ बड़ा खुलासा, बड़े व्यापारी करते थे ये काम, पुलिस ने की दबीश

5 करोड़ 90 लाख रुपए होंगे खर्च

जयस्तंभ चौक से कोतवाली तक लगभग 5 करोड़ 90 लाख लागत से अंडरग्राउंड बिजली केबल बिछेगी। ये काम रायपुर स्मार्ट सिटी कंपनी के माध्यम से होगा।(Raipur News) सड़क के बीचोंबीच और दोनों तरफ की दुकानों के तरफ बिजली के झूलते तारों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान सीईओ उज्जवल पोरवाल, कार्यपालन अभियंता पंकज कुमार पंचायती, उपअभियंता शुभम तिवारी उपस्थित थे। (CG Raipur News) स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द काम शुरू होगा।