Raipur News : शहर के पचपेड़ी नाका स्थित सुमित बिजनेस पार्क में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र का जाप किया और संत प्रवीण ऋषि के मुखारविंद से महामंत्र की महिमा का श्रवण किया। नवकार महामंत्र की महिमा बताते हुए संतश्री ने कहा, यह महामंत्र किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्वधर्म और सर्वकल्याण का मूलमंत्र है। जबकि लोग नवकार मंत्र को जैन समाज का महामंत्र मानते हैं। दुनिया के सभी गुरुओं, सिद्ध महात्माओं की आराधना करके सबके हित की कामना की गई है। इसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। यह अनुपम है।