3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सल्लू पर ऐसे-ऐसे कमेंट हुए वायरल कि लोटपोट हो जाएंगे आप

सलमान के फैंस हुए निराश, एक ने कहा मेरा पहला प्यार

2 min read
Google source verification
salmaan

रायपुर .सिने अभिनेता सलमान खान को जैसे ही कोर्ट ने सजा सुनाई, सोशल मीडिया में तरह-तरह के कमेंट आने लगे। हर कोई सलमान को लेकर प्रतिक्रिया देने लगा। लेकिन ज्यादातर कमेंट वही वायरल हुए जिसमें हास्य-व्यंग्य था। वाट्सएेप में वायरल होने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इसी तरह हमने सलमान खान की शहर की दो फैंस से बात की और जानना चाहा कि क्या फील कर रही हैं वे।

ऐसे आए कमेंट
- अरे आज वो लोग दिखाई नही दे रहे जो कहते थे मुझे सलमान खान बनना है? अरे बाहर निकल आओ भाई कोई तुम्हे कुछ नही कहेगा।
- सलमान खान की सजा से सबसे ज्यादा दुख उनको पहुंचा है जिन्हें हर साल बिग बॉस देखने की लत लग चुकी है।
-जरूरी था सल्लू भाई को जेल होना, ओह मतलब अब तो सल्लू मियां के फैन को शादी के लिए और वेट करना होगा।
-क्योंकि हर टाइगर के मुकद्दर में लिखा होता है पिंजरे में कैद होना।
-और इसी बीच स्वर्ग से आया हिरण का पैगाम, उस रात मैं ही भाई का ऑटोग्राफ लेने गयी थी वही गलती से मेरा पैर फिसल गया और गिरने से मेरी मौत हो गई थी भाई बिल्कुल बेकसूर हैं
-अब सलमान खान की अगली फिल्म जेल में बनेगी 'टाइगर पिंजरे में'
-सलमान खान की जगह अमित भाई होते तो काले हिरण की सीडी बना कर डिसकवरी चैनल पर प्रसारित कर देते।

प्यार
&मेघा कहती हैं कि सलमान मेरा पहला प्यार हैं। मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं। अंदाजा नहीं था कि पांच साल की सजा होगी।
[typography_font:18pt;" >यकीन ही नहीं हो रहा
&सोनम कहती हैं कि गलती हर इंसान से होती है। इतने साल भी हो गए उस बात को। इसलिए मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा। जब न्यूज मुझ तक पहुंची तो यकीन ही नहीं हो रहा था।